छत्तीसगढ़
कलेक्टर विनय लंगेह ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने स्कूलों का किया भ्रमण
Shantanu Roy
26 Feb 2026 9:19 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद जिले में शैक्षणिक सत्र 2025-26 अंतर्गत हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जा रहा है। जिले में इस वर्ष कुल 254 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 10वीं के 12 हजार 839 विद्यार्थी तथा 168 विद्यालयों के कक्षा 12वीं के 10 हजार 724 विद्यार्थी 115 परीक्षा केन्द्रों के माध्यम से परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च 2026 तक तथा कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज हाई स्कूल परीक्षा की व्यवस्था का निरीक्षण करने महासमुंद स्थित स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बेलसोंडा एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिरकोनी का भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों में अनुशासन, शांति व्यवस्था, पर्यवेक्षकों की उपस्थिति, प्रश्न पत्रों की गोपनीयता तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण रहें। कलेक्टर श्री लंगेह ने शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बिरकोनी में लो-विजन 70 प्रतिशत दिव्यांगता से पीड़ित परीक्षार्थी कु. आस्था पांडेय सह-लेखक कु. केशरी निषाद के माध्यम से परीक्षा दे रही है, जिसका भी अवलोकन किया और दिव्यांग विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में बोर्ड परीक्षाओं का संचालन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ किया जा रहा है तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आत्मविश्वास एवं लगन के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा मौजूद थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





