
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्था और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह लगातार धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री लंगेह ने पिथौरा विकासखंड के धान खरीदी केंद्र नर्सियापलम एवं बम्हनी पिथौरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी व्यवस्था, उठाव की स्थिति, किसानों की समस्याओं और प्रशासनिक तैयारियों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने दोनों धान खरीदी केंद्रों में दैनिक खरीदी लक्ष्य, अब तक हुई कुल खरीदी, उठाव की प्रगति तथा लंबित पंजीकृत किसानों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि कितने किसान अभी शेष हैं और किन कारणों से उनकी धान खरीदी लंबित है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र किसान धान विक्रय से वंचित न रहे और सभी पंजीकृत किसानों से शत-प्रतिशत धान खरीदी सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने समिति प्रबंधकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे खरीदी केंद्रों में सतत निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी नियमित रूप से अपने-अपने केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें और किसानों को शेष रकबा समर्पण के लिए प्रेरित करें। धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने विशेष रूप से अवैध धान विक्रय पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाहरी या अपात्र धान की खरीदी की शिकायत मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही धान की गुणवत्ता से संबंधित किसी भी आपत्ति का मौके पर ही त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। कलेक्टर श्री लंगेह ने समिति प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी से संबंधित सभी ऑनलाइन प्रविष्टियां उसी दिन पूर्ण की जाएं।
किसी भी स्थिति में ऑनलाइन एंट्री लंबित न रखी जाए। उन्होंने कहा कि खरीदी कार्य समाप्त होते ही समापन रिपोर्ट तत्काल तैयार की जाए तथा भौतिक सत्यापन और अभिलेखों का मिलान अनिवार्य रूप से किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर कमीशन, अवैध वसूली या अनधिकृत रोक-टोक की शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर एसडीएम पिथौरा बजरंग वर्मा, डिप्टी कलेक्टर शुभम देव, संबंधित समिति प्रबंधक, सहकारी समिति के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान किसानों ने भी अपनी समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण से धान खरीदी केंद्रों में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी है और किसानों में भी विश्वास का माहौल बना है कि उनकी उपज की खरीदी निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है।
Tagsमहासमुंदकलेक्टर विनय कुमार लंगेहधान खरीदीऔचक निरीक्षणनर्सियापलमबम्हनी पिथौरासमर्थन मूल्यपारदर्शिताकिसानों की खरीदीप्रशासनिक कार्रवाईMahasamundCollector Vinay Kumar Langehpaddy procurementsurprise inspectionNarsiyapalamBamhni Pithorasupport pricetransparencypurchase from farmersadministrative actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





