
x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व प्रकरणों की प्राप्ति की विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदारों को राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में प्राथमिकता क्रम में निराकरण करने के निर्देश दिए। 1 वर्ष और 2 वर्ष के प्रकरणों में जितनी जल्दी संभव हो उतना समय अवधि में पेशी दिनांक देकर प्रकरण को 02 माह के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। राजस्व मामले के लिए आम नागरिकों को अनावश्यक भटकना न पड़े और उन्हें कोई परेशानी ना हो, इसका ध्यान रखने के लिए कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, त्रुटि सुधार, भूअर्जन, डायवर्सन, जैसे विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण समय सीमा के बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने नक्शा बटांकन की समीक्षा करते हुए नक्शा बटांकन कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए और अभियान चलाकर इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण की सूचना मिलने पर उन्होंने इस राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की टीम को संयुक्त रूप से लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डॉ कन्नौजे ने एसडीएम और तहसीलदारों को पीडीएस राशन दुकानों, आश्रम - छात्रावास, स्कूल, आंगनबाड़ी, निर्माण कार्यों का लगातार मॉनिटरिंग व निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने दांडिक प्रकरणों 607 (116), 151 के प्रकरणों तथा पंचायत में गड़बड़ी करने वाले सरपंच, पंचायत पदाधिकारियों पर धारा 40 एवं धारा 92 के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एस के टंडन, एसडीएम वर्षा बसंल, प्रफुल्ल रजक, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, शिक्षा शर्मा सहित सभी तहसीलदारगण उपस्थित थे।
शासकीय जमीन, स्कूल भूमि, खेलमैदान, शमशान घाट शासकीय जमीन में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को शासकीय खेलमैदान, शमशान घाट, स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कोई भी नया अतिक्रमण ना हो इसका ध्यान रखें। यदि अतिक्रमण होता है तो तत्काल उस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





