छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की खाद भण्डारण और वितरण की समीक्षा

Nilmani Pal
22 Sept 2025 5:08 PM IST
कलेक्टर ने की खाद भण्डारण और वितरण की समीक्षा
x

बलौदाबाजार। जिले में खरीफ सीजन हेतु उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है, किसान जरुरत के अनुसार सहकारी समितियों से उठाव कर सकते हैं। उर्वरक को लेकर कहीं कोई समस्या नहीं है। कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को क़ृषि, सहकारिता एवं अन्य सम्बधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा की। उन्होंने समितियों में उर्वरक उपलब्ध होने के उपरांत भी लंबित आर ओ के. अनुसार अनुसार उर्वरक की आपूर्ति कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं छूटे हुए किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अब सभी प्रकार के खातों का पंजीयन शुरू हो गया है। वनाधिकार एवं नगरीय निकाय क्षेत्र के खाता पंजीयन 30 सितम्बर तक पूरा कराएं।

बताया गया कि वर्तमान में विकासखंड सिमगा में यूरिया, डीएपी एवं सुपरफास्फेट कुल 176.79 मेट्रिक टन, पलारी में 388.88 मेट्रिक टन, भाटापारा में 841मेट्रिक टन, बलौदाबाजार में 533.75 मेट्रिक टन एवं कसडोल में 227.33 मेट्रिक टन कुल 2168 मेट्रिक टन भौतिक रूप से भण्डारित है।

Next Story
null