छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने प्रदाय किया सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र

Shantanu Roy
30 April 2025 6:35 PM IST
कलेक्टर ने प्रदाय किया सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र
x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले के सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदाय किया। शिक्षा विभाग में पदस्थ श्यामलाल कश्यप प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला खड़ीबहार एवं पुलिस विभाग के सहायक उप निरीक्षक धनमान राम भगत का सेवानिवृत्त होने पर शाल एवं श्रीफल भेंट करते हुए पीपीओ प्रदाय किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सेवानिवृत हो रहे समस्त कर्मचारियों को स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, बीईओ कृष्णनाथ गोटा सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।
Next Story