
x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आज जनदर्शन में कृष्णपाल दास तहसीलपारा द्वारा तहसीलदार द्वारा पारित आदेश के अनुपालन हेतु अतिक्रमण हटवाने, सुरमोतीन पद भृत्य बुनियादी गरांजी द्वारा स्थानांतरण को निरस्त करने, विश्वनाथ भोयर ग्राम बेलगांव द्वारा एनएच 130डी रोड के संबंध में, बसंत देवांगन बुधवारी बाजार द्वारा राजस्व प्रकरण वर्ष 2020-21 की सत्यापित प्रतिलिपि तहसील कार्यालय नारायणपुर से दिनांक 9 जनवरी 2025 को चाहने बाबत नकल आवेदन करने के बाद से आज दिनांक तक अप्राप्त होने के संबंध में, आयतीबाई नाग बखरूपारा द्वारा आने जाने के मार्ग के अवशेष को हटा कर हमें मुख्य मार्ग तक आने जाने हेतु मार्ग दिलाने, सरपंच ग्राम पंचायत कुढ़ागांव निर्माण कार्य की स्वीकृति अनुमोदन, समदेर दुग्गा ग्राम गोर्रा, इरको द्वारा आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने, सरपंच ग्राम पचांयत मातला द्वारा ग्राम सिरपुर में घोटूल निर्माण, ग्राम मातला से पानीगांव सड़क निर्माण एवं पंचायत भवन निर्माण, महेश पिता चमरा एवं अन्य ग्राम फरसगांव एवं अमृत सरोवर योजना के अन्तर्गत बगैर अनुमति एवं मुआवजा के जमीन अधिग्रहण कर तालाब निर्माण किए जाने के संबंध में न्याय दिलाने, निर्मला साहू द्वारा जिले में संचालित पुस्तकालय में कार्य करने, बिरेन्द्र ठाकुर ग्राम आमाडुला जिला बालोद द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में, गणेश सोढ़ी सरपंच नाऊमुजमेटा द्वारा सीसी रोड स्वीकृति करवाने, सरपंच एवं अन्य ग्रामवासी करलखा द्वारा गांव के शासकीय भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने, स्कूल मैदान में गोबर रखने एंव पुराने सीसी रोड को डामरीकरण करवाने, पिंकी उसेण्डी अध्यक्ष जनपद पंचायत नारायणपुर द्वारा निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदाय, सरपंच एवं अन्य ग्रामवासी ग्राम पंचायत ओरछा द्वारा ग्राम पचंायत झारावाही में स्थायी नर्स या डॉक्टर स्कूल में लाईट टॉवर एवं गांव की मूलभूत सुविधा हेतु तथा सड़क को बनवाने हेतु, बुधराम कोर्राम सरपंच ग्राम पंचायत तारागांव द्वारा नवीन प्राथ्मिक शाला भवन, नवीन आंगनबाड़ी भवन के मांग, आविद खान कुम्हारपारा द्वारा सहायता राशि प्रदाय करने, सरपंच एवं उपसरपंच ग्राम पंचायत महिमागवाड़ी द्वारा चार दिवारी निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदाय करने, लता कोर्राम एवं जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 7 द्वारा हास्पिटल में डॉक्टर की मांग एवं जनरेटर इन्सटाल एवं एसबीआई पुनः संचालित, महेश मानिकपुरी जनपद सदस्य एवं अन्य ग्रामवासी जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 धौड़ाई द्वारा महिमागवाड़ी में शितला मंदिर एवं देव राउड़ में बिजली लगाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





