छत्तीसगढ़
कलेक्टर लंगेह ने की जल जीवन मिशन योजना के प्रगति की समीक्षा
Shantanu Roy
22 July 2026 6:56 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर तथा अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन विनय कुमार लगेंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ठेकेदारों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन योजना के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर रवि साहू, कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग पी.आर. वर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने ठेकेदारों को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। धीमी गति से काम करने एवं लापरवाही बरतने वाले 05 पर ठेकेदारों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए चेतावनी जारी किया गया। उन्हें तत्काल कार्य प्रारंभ नहीं करने पर निरस्त करने, ठेकेदार को डिबार करने या पेनाल्टी लगाने जैसी कड़ी कार्रवाई किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों और सब-इंजीनियरों को निर्देशित किया गया कि वे निर्माण स्थलों का लगातार निरीक्षण करें और तथ्यपूर्ण प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
बैठक में उपस्थित ठेकेदारों के द्वारा काम को आगे बढ़ाने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों से भी अवगत कराया गया। कलेक्टर के द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग एवं पंचायत विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर इन समस्याओं का निराकरण कर जल जीवन मिशन का सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता देवप्रकाश वर्मा ने अवगत कराया कि महासमुंद जिले में 298 ग्रामों में कार्य पूर्ण कर हर घर जल प्रमाणीकरण किया जा चुका है, साथ ही 100 से अधिक ग्रामों में प्रमाणीकरण का कार्य चल रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





