छत्तीसगढ़
कलेक्टर कन्नौजे ने छोटे नावापारा में गेंदा फूल की खेती का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
26 Feb 2026 11:20 PM IST

x
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक के ग्राम छोटे नावापारा में गेंदा फूल की उन्नत खेती कर रहे किसान शिव प्रसाद प्रधान के खेत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत में की जा रही खेती की जानकारी ली और किसान के प्रयासों की सराहना की। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में किसान शिव प्रसाद प्रधान द्वारा 1 एकड़ भूमि में गेंदा फूल की खेती की जा रही है। किसान अब तक लगभग 40 हजार गेंदा फूल बेच चुके हैं, जिससे उन्हें अच्छी आय प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार, वे साल में तीन सीजन में गेंदा फूल की खेती कर रहे हैं। किसान पहले धान की खेती करते थे, जिससे कम मुनाफा होता था। अब गेंदा फूल की खेती से उन्हें बेहतर लाभ मिल रहा है।
गेंदा की फसल के बीच खाली स्थान में इंटरक्रॉपिंग के रूप में धनिया पत्ती की भी खेती की जा रही है, जिसे स्थानीय सब्जी बाजार में बेचा जाता है। इससे अतिरिक्त आय का स्रोत भी तैयार हो गया है। इसके अलावा किसान ढाई एकड़ भूमि में अरबी (कोचई) की खेती भी कर रहे हैं। किसान शिव प्रसाद प्रधान ने बताया कि वे हाल ही में बस्तर जिले के कोडागांव क्षेत्र में गुलाब और नारियल की खेती का निरीक्षण कर लौटे हैं और भविष्य में वे इन फसलों की खेती भी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। कलेक्टर ने किसान की नवाचारपूर्ण सोच और परिश्रम की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





