छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को थमाया नोटिस

Shantanu Roy
27 Jan 2026 6:55 PM IST
कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को थमाया नोटिस
x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और किसानों के हित में सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था, टोकन प्रणाली, भौतिक सत्यापन, धान की गुणवत्ता तथा अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की गहन समीक्षा की। निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं पर कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा सहित खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सबसे पहले दानसरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां प्रभारी द्वारा बताया गया कि आज 5 किसानों के टोकन काटे गए हैं। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी नारायण लक्ष्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि खरीदी कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने निर्देश दिए कि टोकन केवल किसानों से पूछताछ और वास्तविक स्थिति की जांच के बाद ही काटे जाएं। कम मात्रा में धान लाने वाले किसानों के लिए कम टोकन जारी किया जाए। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि बदरा, खराब या पुराना धान किसी भी स्थिति में नहीं खरीदा जाए तथा ढेरी लगाकर ही धान खरीदी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान खराब, बदरा एवं पुराना धान लेकर आए किसान मकरु केशरवानी (महादेव) का पंचनामा कर धान वापस करने के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने कनकबीरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां आज 14 किसानों के टोकन काटे गए थे। इस केंद्र में इस वर्ष कुल 585 किसान धान विक्रय कर रहे हैं। भौतिक सत्यापन रिपोर्ट की जांच में एक किसान के 108 क्विंटल के टोकन के विरुद्ध मात्र 10 क्विंटल धान पाया गया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधितों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी समितियों को अलर्ट रहने और बदरा धान की खरीदी नहीं करने के निर्देश दोहराए। मंगलवार को इस केंद्र में कुल 1200 क्विंटल का टोकन काटा गया। प्रभारी जगदीश पटेल ने जानकारी दी कि एक किसान का धान खराब पाए जाने पर वापस किया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन किसानों की धान खरीदी पूर्ण हो चुकी है, उनका रकबा समर्पण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि छोटे किसानों को टोकन और खरीदी में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके बाद सेवा सहकारी समिति बोहराबहाल धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां आज दो किसानों के टोकन काटे गए हैं, जबकि पिछले चार दिनों में कुल 1800 क्विंटल का टोकन जारी किया गया है। कलेक्टर ने शेष छोटे किसानों के टोकन शीघ्र काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम करगीपाली निवासी किसान भूपेंद्र पटेल द्वारा लाए गए 33 बोरा धान को सफाई के बाद खरीदने के निर्देश दिए गए। इस केंद्र में 11 गांवों के किसान धान विक्रय करते हैं। इसके बाद सहसपुर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया, जहां
समिति प्रबंधक
ने बताया कि आज 22 किसानों के टोकन काटे गए हैं तथा 19 किसान धान विक्रय के लिए पहुंचे हैं। कलेक्टर ने सभी केंद्रों में पृथक स्टैकिंग व्यवस्था की जांच की तथा पटवारियों द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन की जानकारी ली। प्रभारी अनिल गोपाल ने बताया कि अगले दिन 5 किसान धान विक्रय हेतु आएंगे, जिनके टोकन पूर्व में काटे जा चुके हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन किसानों के पास धान उपलब्ध नहीं है, उनका रकबा समर्पण कराया जाए। निरीक्षण के बाद कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि जिले के अधिकांश धान खरीदी केंद्रों में लगभग 98 प्रतिशत किसान धान बेच चुके हैं। केवल दो-चार किसान ही शेष हैं। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि बदरा और खराब गुणवत्ता का धान न लिया जाए तथा वास्तविक किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
Tagsसारंगढ़-बिलाईगढ़कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजेधान खरीदीऔचक निरीक्षणटोकन प्रणालीभौतिक सत्यापनखराब धानसहकारी समितिकिसानों की खरीदीSarangarh-BilaigarhCollector Dr. Sanjay Kannaujepaddy procurementsurprise inspectiontoken systemphysical verificationbad paddycooperative societypurchase from farmersछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story
null