छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
16 March 2026 10:19 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जिला चिकित्सालय का हालचाल जानने के लिए व्यापक निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने अस्पताल के शिशु वार्ड, ईमरजेंसी वार्ड, नर्स रूम और सुपोषण केंद्र का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत कर बच्चों के इलाज की स्थिति, स्वास्थ्य सुधार और स्कूल परीक्षाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रसव के बाद महिलाओं से उनकी और नवजात शिशु की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पूछा और सुनिश्चित किया कि सभी को समय पर उचित उपचार और देखभाल मिल रही है।
सुपोषण केंद्र में कलेक्टर ने महिलाओं से उनके खानपान, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सुधार के प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि केंद्र में बच्चों और माताओं के लिए उपलब्ध सेवाओं का लाभ किस हद तक पहुँच रहा है और आवश्यक सुधार क्या किए जा सकते हैं। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने जिला चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की गुणवत्ता की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में कर्मचारियों और डॉक्टरों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि नियमित निरीक्षण और प्रशासनिक सहयोग से अस्पताल की कार्यप्रणाली और बेहतर होगी।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन Dr. Deepak Jaiswal सीएमएचओ डॉक्टर एफ आर निराला, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने कलेक्टर को अस्पताल में चल रहे उपचार, सुविधाओं और मरीजों की सेवा की जानकारी दी। कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजों और माताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और सुझाव दिए कि अस्पताल में इलाज और सेवाओं की गुणवत्ता लगातार बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुपोषण केंद्र और शिशु वार्ड में बच्चों के स्वास्थ्य और महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे जिले में स्वास्थ्य और पोषण के स्तर में सुधार हो। इस अवसर पर कलेक्टर ने चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों की देखभाल और सेवाओं में कोई कमी नहीं आने पाए और सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार में हमेशा सक्रिय रहेगा।
Tagsसारंगढ़-बिलाईगढ़जिला चिकित्सालयनिरीक्षणकलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजेशिशु वार्डईमरजेंसी वार्डनर्स रूमसुपोषण केंद्रबच्चों का इलाजनवजात शिशुमाताओं का स्वास्थ्यखानपानपोषणस्वास्थ्य सुधारअस्पताल सेवाएंस्वास्थ्य अधिकारियोंसिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवालसीएमएचओ एफ आर निरालाडिप्टी कलेक्टर उमेश साहूशिक्षा शर्मामरीज सेवाअस्पताल निरीक्षणअस्पताल व्यवस्थास्वास्थ्य सुविधाउपचार की गुणवत्तास्वास्थ्य विभागबच्चों की देखभालमाताओं की देखभालजिला प्रशासनअस्पताल स्टाफउपचार प्रक्रियापोषण सुधारस्वास्थ्य जागरूकतारोगी संतुष्टिअस्पताल प्रबंधनचिकित्सा कर्मचारीअस्पताल प्रशासनस्वास्थ्य निगरानीSarangarh-BilaigarhDistrict HospitalInspectionCollector Dr. Sanjay KannaujeChildren WardEmergency WardNurse RoomNutrition CenterTreatment of ChildrenNewborn BabyMother's HealthFoodNutritionHealth ImprovementHospital ServicesHealth OfficersCivil Surgeon Dr. Deepak JaiswalCMHO F R NiralaDeputy Collector Umesh SahuShiksha SharmaPatient ServiceHospital InspectionHospital SystemHealth FacilityQuality of TreatmentHealth DepartmentChild CareMother's CareDistrict AdministrationHospital StaffTreatment ProcessNutrition ImprovementHealth AwarenessPatient SatisfactionHospital ManagementMedical StaffHospital AdministrationHealth Monitoring
Next Story





