छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: मेडिकल लेकर जा रहे पुलिस पर रक्सेल गैंग ने किया पथराव, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
16 March 2026 8:21 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार शाम इफ्तारी लेने जा रहे दो युवकों पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने हालात को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि दो युवक बाइक से इफ्तारी लेने जा रहे थे, तभी कुछ युवकों ने रास्ता रोककर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि ‘रक्सेल गैंग’ से जुड़े युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए।
घायल युवकों की पहचान मौदहापारा निवासी मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली के रूप में हुई है। घायलों के मुताबिक, रवि रक्सेल, अभय और हर्ष नाम के युवकों ने पहले उनसे विवाद किया और फिर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया। चाकूबाजी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौदहापारा थाने पहुंच गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार घटना के बाद कुछ युवक तलवार लेकर भी मौके पर पहुंच गए थे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी की भी खबर सामने आई है। हालांकि पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही आसपास के तीन थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पीड़ितों और उनके परिवार के सदस्यों को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल मौदहापारा इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Tagsरायपुरमौदहापाराचाकूबाजीइफ्तारी हमलारक्सेल गैंगयुवक घायलमोहम्मद अल्ताफराशिद अलीपुलिस कार्रवाईविवादपुरानी रंजिशचाकू हमलामुस्लिम समाज आक्रोशथाना घेरावपत्थरबाजीतलवार लेकर पहुंचे युवकपुलिस बल तैनातसहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रातीन थानों की फोर्सरायपुर पुलिसकानून व्यवस्थाआरोपी रवि रक्सेलअभयहर्षगिरफ्तारी मांगभीड़तनावसुरक्षा व्यवस्थाजांच शुरूघायल उपचारपुलिस गश्तशहर सुरक्षाअपराध घटनाराजधानी रायपुर खबरपुलिस अलर्टशांति अपीलस्थानीय विवादआपराधिक वारदातसमाजिक तनावछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





