छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कनकबीरा हायर सेकेंडरी स्कूल का किया औचक निरीक्षण
Shantanu Roy
27 Jan 2026 6:50 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यालयों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कनकबीरा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, विषयवार अध्यापन व्यवस्था तथा छात्रों के शैक्षणिक स्तर का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी विषयगत समझ की जांच की और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कक्षा 12वीं कला संकाय की स्थिति पर कलेक्टर ने विशेष ध्यान दिया। कक्षा में कुल 22 विद्यार्थियों में से केवल 8 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए, जबकि 14 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। कलेक्टर ने इस पर नाराजगी जताते हुए उपस्थिति कम होने के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से कला संकाय में संचालित विषयों के बारे में प्रश्न पूछे और उनके उत्तरों के माध्यम से अध्यापन स्तर का आकलन किया। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि विद्यालय में भूगोल विषय के शिक्षक के पदोन्नति के बाद पद रिक्त होने से अध्यापन कार्य प्रभावित हुआ है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भूगोल विषय से संबंधित “मांग को प्रभावित करने वाले तत्व” पर विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे और उन्हें उत्तर कॉपी में लिखने के निर्देश दिए। इसके माध्यम से उन्होंने छात्रों की लिखित अभिव्यक्ति और विषय की समझ की गुणवत्ता की जांच की। इसके पश्चात कलेक्टर ने कक्षा 12वीं बायोलॉजी संकाय का निरीक्षण किया।
उन्होंने रसायन शास्त्र विषय को लेकर शिक्षक लहरे से चर्चा की और अध्यापन पद्धति की जानकारी ली। भौतिकी विषय में विद्यार्थियों से गौस के नियम पर प्रश्न पूछे गए, जिनका छात्रों ने संतोषजनक उत्तर दिया। बायोलॉजी विषय को लेकर भी विषय शिक्षक से पाठ्यक्रम की प्रगति और विद्यार्थियों की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में युक्तियुक्तकरण के पश्चात विद्यालय में सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध हैं, जबकि पूर्व में शिक्षकों की कमी के कारण अध्यापन प्रभावित हो रहा था। कलेक्टर ने कहा कि अब शिक्षकों की उपलब्धता के बाद शैक्षणिक गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार दिखाई देना चाहिए। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से भी प्रश्न पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन किया। ड्राइंग विषय में प्राकृतिक वर्णवाद तथा विज्ञान विषय में अम्ल एवं क्षार के दो अंतर पूछे गए। छात्रा मुस्कान ने दोनों प्रश्नों के सही उत्तर दिए, जबकि अन्य विद्यार्थी उत्तर नहीं दे सके। इस पर कलेक्टर ने शिक्षकों को विद्यार्थियों की तैयारी और अभ्यास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
Tagsसारंगढ़-बिलाईगढ़कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजेकनकबीरा स्कूल निरीक्षणशासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलछात्र उपस्थितिशैक्षणिक गुणवत्ताकक्षा 12वींशिक्षा विभागऔचक निरीक्षणSarangarh-BilaigarhCollector Dr. Sanjay KannaujeKanakbera School InspectionGovernment Higher Secondary SchoolStudent AttendanceEducational QualityClass 12thEducation DepartmentSurprise Inspectionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





