छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने राजनीतिक दलों को दी SIR प्रगति की विस्तृत जानकारी
Shantanu Roy
20 Nov 2025 9:43 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में बीएलओ के घर-घर जाकर किए जा रहे गणना एवं सत्यापन कार्य, प्राप्त प्रपत्रों के अपलोड की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया है।
जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्त करें और उन्हें बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करने को कहें ताकि सत्यापन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण हो सके। बैठक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आकाश ठाकुर, कांग्रेस से राधेलाल जायसवाल, बहुजन समाज पार्टी से रमेश अनंत, दयाराम खुराना, शिव प्रसाद भास्कर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) से विकास टंडन और आम आदमी पार्टी से नंदकुमार उपस्थित थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश सर्वे ने भी विभिन्न तकनीकी मुद्दों पर जानकारी दी।
बाहर रहने वाले मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा
कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने जिले से बाहर रहने वाले, प्रवासी एवं पलायन किए हुए मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा प्रदान की है। अब ऐसे मतदाता अपने रिश्तेदारों के माध्यम से संबंधित फॉर्म भरकर व्हाट्सऐप पर भेज सकते हैं। बीएलओ उस फॉर्म का प्रिंट लेकर उसे नियमानुसार स्वीकार करेंगे। इस व्यवस्था से उन मतदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी जो सत्यापन अवधि में जिले में मौजूद नहीं हैं।
4 दिसम्बर तक चलेगा घर-घर सत्यापन
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर के पूरे शेड्यूल की जानकारी देते हुए बताया कि 4 नवंबर 2025 से शुरू हुआ घर-घर सत्यापन अभियान 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। इसके बाद 4 दिसम्बर को मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन किया जाएगा। 5 से 8 दिसम्बर के बीच नियंत्रण तालिका का अद्यतीकरण और ड्राफ्ट रोल तैयार किए जाएंगे।
मतदाता सूची प्रकाशन का पूरा कैलेंडर जारी
डॉ. कन्नौजे ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप 9 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित किया जाएगा।
दावे और आपत्तियां लेने की अवधि: 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026
सत्यापन, सुनवाई एवं निपटारा: 9 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026
अंतिम प्रकाशन की अनुमति हेतु प्रस्ताव: 3 फरवरी 2026
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: 7 फरवरी 2026
उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया कि वे मतदाताओं को जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपने नाम की जांच कर सकें और आवश्यक संशोधन समय पर करवा सकें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





