छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने शासकीय संस्कृत महाविद्यालय में पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन

Nilmani Pal
8 April 2026 11:58 AM IST
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने शासकीय संस्कृत महाविद्यालय में पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन
x

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने शासकीय संस्कृत महाविद्यालय में पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

एलपीजी गैस सिलेंडर के संकट के बीच छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रशासन ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत अब जिले में निवासरत विद्यार्थियों को 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। दरअसल, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस हॉल में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने जिले के एलपीजी गैस वितरकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में गैस आपूर्ति, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान अपर कलेक्टर राठौर ने कहा जिले में निवासरत विद्यार्थियों को 5 किलो का छोटा सिलेंडर गैस एजेंसी द्वारा आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र के आधार पर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है। नियमानुसार उपभोक्ताओं को सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। यह ध्यान रखें कि वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। साथ ही यदि कोई तत्व वितरण में बाधा पहुंचाता है या एजेंसी कार्यालय में नियम के विरूद्ध सिलेंडर लेने की कोशिश या डिलिवरी मैन से दुर्व्यवहार करता है, उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story