कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने टॉपर बच्चों को किया सम्मानित

सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने टॉपर बच्चों को सम्मानित किया। जिले का नाम रोशन करने वाली कुमारी प्रियंका मुचाकी ने कक्षा 10वीं में राज्य भर में 6 वां स्थान हासिल किया है। उनके साथ कक्षा 12वीं में सुकमा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी फलक सारा भी थीं।
छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी 12वीं में अखिल सेन ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। दूसरा स्थान श्रुति मंगतानी ने 487 अंक हासिल कर प्राप्त किया है। तीसरा स्थान वैशाली साहू ने 486 अंक हासिल कर प्राप्त किया है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 3,23,094 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 1,45,141 लड़के और 1,77,953 लड़कियां सम्मिलित हुईं थीं। हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या 2,24,913 है। छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल का पास प्रतिशत 76.53% रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 80.70% रहा है और लड़कों का पास प्रतिशत 71.39% रहा है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 2,38,626 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 1,10,084 लड़के और 1,37,442 लड़कियां सम्मिलित हुईं थीं। हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या 1,84,906 है। छत्तीसगढ़ बोर्ड हायर सेकेंडरी का पास प्रतिशत 81.87% रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67% रहा है और लड़कों का पास प्रतिशत 78.07% रहा है।





