छत्तीसगढ़
कलेक्टर व सीईओ ने ग्राम बारूका के आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
Shantanu Roy
12 Feb 2026 9:07 PM IST

x
छग
Gariaband. गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उइके एवं जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर ने आज ग्राम बारूका में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से जानकारी ली तथा बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत की। कलेक्टर ने रेडी टू ईट खाद्य सामग्री, बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे गर्म भोजन और केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत के सीईओ के एस नागेश, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी समीर सौरभ सहित सीडीपीओ आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता उपस्थित थे। कलेक्टर उईके ने निरीक्षण के दौरान बच्चों से आंगनबाड़ी केंद्र में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बच्चों को उनके नाम पूछकर उन्हें चॉकलेट भी प्रदान किया। उन्होंने बच्चों की सीखने की ललक और उत्साह देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए और भी बेहतर प्रयास करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर उइके ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 से 18 फरवरी तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी बच्चों का वजन लेकर ऑनलाईन एंट्री करायें, इसमें कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। साथ ही बच्चों का ऊंचाई की माप भी ली जा रही है। इसके अलावा सभी बच्चों को आंगनबाड़ी में आने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वयं अपने समक्ष बच्चों का वजन कराया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में कुपोषण मुक्ति और शिशु विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यहां बच्चों को पोषण के साथ शिक्षा और संस्कार की भी नींव मिलती है। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, समय पर टीकाकरण और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर देने को कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों के लिए स्वच्छ वातावरण, खेलकूद सामग्री और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर ग्रामीणजन भी उपस्थित थे। इसके अलावा कलेक्टर एवं सीईओं ने बन रहे नए आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर शीघ्र फिनिशिंग कार्य करा कर, महिला एवं बाल विकास विभाग को हैंण्डओवर करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंन्द्र के सामने हिस्से को समतलीकरण कर पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





