छत्तीसगढ़

रायपुर में चल रही ठंडी हवाएं, चक्रवाती तूफान मोंथा का असर

Nilmani Pal
28 Oct 2025 8:34 AM IST
रायपुर में चल रही ठंडी हवाएं, चक्रवाती तूफान मोंथा का असर
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने मोन्था चक्रवात के कारण दक्षिणी छत्तीसगढ़ प्रभावित रहने वाला है. इस हिस्से के कुछ स्थानों पर 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.


पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 32.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा पानी बेलगहना में 3 सेमी गिरा. इसके अलवा पिपरिया, कशडोल, अंतागढ़, छुईखदान और भिंभोरी में 1 सेमी बारिश हुई.

राजधानी रायपुर में सुबह के वक्त बूंदाबांदी हुई. वहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ 60-70 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जो 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. दो दिन बाद भी यह सिलसिला जारी रहेगा.

रिटायर्ड आईपीएस आरके विज ने अपने X पोस्ट में वीडियो शेयर कर लिखा, मोंथा के कारण आज सुबह-सुबह ठंडी हवा का आगाज़ हुआ।


Next Story
null