छत्तीसगढ़

रायपुर में कोकीन सप्लायर गिरफ्तार, 80 लाख का माल जब्त

Nilmani Pal
19 Dec 2025 9:31 AM IST
रायपुर में कोकीन सप्लायर गिरफ्तार, 80 लाख का माल जब्त
x

रायपुर। एक्सप्रेस वे पर कल रात गंज पुलिस ने एक युवक को 80 लाख के कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चूना भट्टी शराब दुकान के पास हर्ष नरेश पांडे 22 के पास से 16.56 ग्राम कोकीन जब्त किया गया। और इसे झिल्ली में रखा था।

वह इसे बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने इसकी कीमत 80 लाख रुपए बताया है। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की धारा 22 के तहत गिरफ्तार कर आज एनडीपीएस कोर्ट में पेश करेगी। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर।

बीड़ी नहीं मिलने पर हत्या

बीती रात तिल्दा के वार्ड 15 हुई हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नाबालिग बालक और मृतक एक ही मोहल्ले के निवासी और परिचित भी हैं। दोनों के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को सूचना मिली थी कि सुभाष वार्ड नंबर 15 में एक स्थान पर रखे रेत के ढेर में ललित यादव निवासी नेवरा का शव लहू लुहान हालत में पडा हुआ है। सूचना पर थाना तिल्दा नेवरा एवं क्राईम यूनिट की टीम ने घटना स्थल जाकर देखने पर पाया कि ललित यादव का शव लहू लुहान हालत में पड़ा था तथा ललित यादव के पेट के उपर दाहिने तरफ किसी धारदार वस्तु से मारने के चोट के निशान थे। किसी अज्ञात आरोपी ने ललित यादव की हत्या करने की नियत से किसी धारदार वस्तु से उसके पेट में प्राण घातक वार कर हत्या कर दिया गया था।

मुखबीर लगा अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही थी।इसी दौरान टीम के सदस्यों को सूचना प्राप्त हुई कि मृतक को अंतिम बार 2 नाबालिगों के साथ देखा गया था। इस पर टीम के सदस्यों द्वारा विधि के साथ संघर्षरत दोनों बालक की पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने बताया गया कि मृतक से दोनों परिचित थे तथा एक ही मोहल्ले में रहते है। बुधवार रात किसी बात को लेकर हुये क्षणिक विवाद के कारण दोनों बालक अपने पास रखे धारदार हथियार से मृतक पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

Next Story
null