छत्तीसगढ़

सीएम का काफिला पहुंचा पुरई गांव में, देखें वीडियो

Nilmani Pal
2 April 2023 11:09 AM GMT
सीएम का काफिला पहुंचा पुरई गांव में, देखें वीडियो
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरई में भेंट-मुलाकात के दौरान 78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया। उन्होंने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत सामग्री वितरित की। तोषण कुमार साहू ने कहा कि 120 क्विंटल धान बेचा है और 26 हजार रुपए कर्ज माफ हुआ। अब 20 क्विंटल में धान बेचेंगे तो 5 हजार का लाभ होगा। तोषण कुमार साहू ने कहा कि 120 क्विंटल धान बेचा। 26 हजार कर्ज माफ हुआ। अब 20 क्विंटल में धान बेचेंगे तो 5 हजार का लाभ होगा।

रमेश कुमार गजपाल ने कहा कि सवा लाख का धान बेचा और इससे हार्वेस्टर खरीदा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सियन्हि बर कुछ लेबे तभे तोर से 20 क्विंटल धान लेबो देवेंद्र कुमार वैष्णव ने बताया कि मैं रसमड़ा से हूं, औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से कृषि जमीन नहीं है। उद्योग समूह हमें नौकरी नहीं दे रहे। मुख्यमंत्री ने इस बारे में कलेक्टर से पूछा तो कलेक्टर ने बताया कि लगातार प्रबंधन से बैठक ली गई है। उद्योग अधिकारी से मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या स्थिति है, अधिकारी ने स्थिति बताई। उन्होंने बताया कि 1037 लोगों को रोजगार मिला है। ग्रामीण ने कहा कि सीएसआर भी नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में नियम नए बने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर आपको उन लोगों की सूची देंगे जिन्हें रोजगार मिला है और सारी समस्याओं का समाधान होगा।


Next Story