छत्तीसगढ़

शासकीय अस्पताल पलारी का CMHO ने किया निरीक्षण

Nilmani Pal
19 Jun 2026 6:00 PM IST
शासकीय अस्पताल पलारी का CMHO ने किया निरीक्षण
x

बलौदाबाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधा का आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने किया । निरीक्षण में ओपीडी, आईपीडी टीकाकरण, स्टोर रूम ,लैब,ओटी, एन आर सी सहित प्रसव कक्ष में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता परखी।

सीएमएचओ ने स्टोर रूम में फील्ड के लिए आरक्षित दवाइयों को तत्काल उपलब्ध फील्ड में भिजवाने को कहा गया। उन्होंने मैटरनिटी वार्ड का को शुरू करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने अस्पताल परिसर में ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने को भी कहा जिससे कहीं जल जमाव न रहे । उन्होंने वार्ड में मरीजों को दिए जा रहे भोजन में और पोषक सामग्रियों को भी सम्मिलित करने को कहा। अनुपयोगी या बिगड़े हुए उपकरण की जाँच परख करने को कहा । इस बाबत एक कमेटी गठित कर उनकी स्थिति की समीक्षा कर आवश्यकता पड़ने पर कंडम भी घोषित किया जा सकता है।

इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज वर्मा सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

Next Story