छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम

Nilmani Pal
28 May 2025 9:09 AM IST
CM विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम
x

रायपुर। शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन तिहार कार्यक्रम से करते हैं. मुख्यमंत्री आज सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5.45 बजे तक अपने निवास में सुशासन तिहार के तहत निरीक्षण, समाधान शिविरों की जानकारी के अलावा इसके क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. शाम 6 से 7 बजे तक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचेंगे, जहां नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे.

यह भी पढ़े

वहीं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पांच दिवसीय महासम्मेलन में आज संगठनात्मक, पर्यावरण, जल संरक्षण जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

Next Story
null