छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा की

Nil dhankar
2 Oct 2025 2:51 PM IST
CM विष्णुदेव साय ने विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा की
x

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा की। उन्होंने X पोस्ट कर लिखा, विजयादशमी के पावन अवसर पर, भारतीय परंपरा के अनुरूप आज निवास कार्यालय में शस्त्रों की विधिवत पूजा के साथ माँ भगवती की आराधना की।

यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का अमर संदेश देता है। आइए, माँ दुर्गा के आशीर्वाद से सत्य, शौर्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहें। आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

आयुधं परमं शस्त्रं धनुर्वेदं च शाश्वतम्।

सर्वं तव प्रसादेन मम विजयति सर्वदा॥



Next Story
null