छत्तीसगढ़

11 बजे नबरंगपुर के लिए रवाना होंगे CM विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
8 March 2026 9:07 AM IST
11 बजे नबरंगपुर के लिए रवाना होंगे CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे और दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर हेलीपेड से रवाना होकर दोपहर 12 बजे ओडिशा के नबरंगपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:10 बजे तुरंजियागुडा गांव पहुंचकर 12:30 बजे तक एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:40 बजे नबरंगपुर से आगे के लिए रवाना होंगे। ओडिशा दौरे के बाद वे लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वहीं बस्तर के मिनी स्टेडियम, जनपद पंचायत में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।

दोपहर 3:15 बजे मुख्यमंत्री आरंग के लिए रवाना होंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 4:40 बजे पारागांव में आयोजित चंद्रनाथु कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन 2026 के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 6:20 बजे अपने निवास लौट आएंगे।

Next Story
null