छत्तीसगढ़

कुछ देर में बिलासपुर रवाना होंगे CM विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
27 Sept 2025 9:26 AM IST
कुछ देर में बिलासपुर रवाना होंगे CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 9:10 बजे वे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और 11 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में आयोजित सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में शिरकत करेंगे.

इसके बाद वे बिलासपुर जिले के सेंदरी जाएंगे, जहां दोपहर 2:35 बजे लोकार्पण, मेधावी छात्र अलंकरण और प्रांतीय संस्कृति महोत्सव उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 4:20 बजे वे रायपुर पहुंचेंगे और रात 9 बजे रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे.

यह भी पढ़े

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बिलासपुर हाइकोर्ट में Silver Jubliee Celebration कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के बाद सरस्वती शिशु मंदिर कोनी पहुंचकर मेधावी छात्रों के सम्मान और उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे. रात्रि विश्राम बिलासपुर में ही करेंगे.

Next Story
null