छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा के अंतिम छोर पर बसे गांव 'मुलेर' पहुंचे CM विष्णुदेव साय

Nil dhankar
15 May 2025 1:27 PM IST
दंतेवाड़ा के अंतिम छोर पर बसे गांव मुलेर पहुंचे CM विष्णुदेव साय
x

दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार में पहुंचे दंतेवाड़ा के अंतिम छोर पर बसे गांव 'मुलेर' पहुंचे है, विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर मुलेर में उतरा है, योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण के लिए वे वहाँ पहुंचे है, मैदानी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन देखने मुख्यमंत्री अचानक गांव पहुंच रहे है, सुशासन तिहार में योजनाओं का फीडबैक लोगों से ले रहे है।

छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र : विष्णु देव साय

आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने ट्राइबल म्यूजियम बनाकर आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और उनकी जीवनशैली को आमजन तक पहुँचाने के लिए अभिनव पहल की है। इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में भव्य एवं आकर्षक आदिवासी संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम) बनाया गया है। राज्य के पहले ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया।

मुख्यमंत्री साय ने लोकार्पण कार्यक्रम में सबसे पहले आदिवासी परम्परा अनुरूप मुख्य द्वार पर द्वार पूजा व श्रीफल तोड़कर नवनिर्मित ट्राइबल म्यूजियम में प्रवेश किया। वहीं प्रवेश गैलेरी में पंचतत्व के साथ प्रकृति शक्ति की पूजा करते हुए मंगलकामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ के निर्माता तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि, अटल जी ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य बनाया। अटल जी के कार्यकाल में ही जनजाति विकास के लिए केन्द्र सरकार में आदिम जनजाति कल्याण मंत्रालय का गठन हुआ। वहीं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के लिए पीएम जनमन योजना लागू किया है।

Next Story
null