
रायपुर। राजधानी रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दौड़ लगाई। कल शाम सीएम साय 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा, शहीद स्मारक चौक से मरीन ड्राइव तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा में अद्भुत देशभक्ति का नज़ारा देखने को मिला।
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 14, 2025
झंडा ऊंचा रहे हमारा।
स्वतंत्रता दौड़ कार्यक्रम
📍 तेलीबांधा pic.twitter.com/1f4nigHVve
हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में भारत, और सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय के दिल की धड़कन है।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी , विधायक मोतीलाल साहू , विधायक पुरंदर मिश्रा , निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्ष, महापौर, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, सेना के रिटायर्ड जवान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
Live:- स्वतंत्रता दौड़ कार्यक्रम,रायपुर https://t.co/4ZQVkGRXWC
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 14, 2025





