विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

रायपुर। CM विष्णुदेव साय विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
Live :- विश्व मानक दिवस कार्यक्रम - भारतीय मानक ब्यूरो https://t.co/EIcF2RSTRw
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) October 14, 2025
यह भी पढ़े
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में ‘सुशासन संवाद’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि नवाचार ऐसे हों जो दीर्घकालिक रूप से व्यवहारिक हों, नागरिकों की सुविधा बढ़ाएं, और शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को सहयोग दें। राज्य सरकार नवाचारों का स्वागत करती है, परंतु यह ध्यान रखना आवश्यक है कि बुनियादी प्रशासनिक कार्य इससे प्रभावित न हों।
उन्होंने कहा कि नवाचार तुगलकी प्रयोग न बनें, बल्कि नागरिक जीवन को सरल बनाने का माध्यम बनें। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि जो भी नवाचार हों, उनमें लोगों की राय अवश्य शामिल की जाए और उनके प्रभाव का फीडबैक लिया जाए। कई बार जिले में किए गए नवाचार आने वाले अधिकारियों की प्राथमिकता में नहीं रहते, इसलिए इनकी स्थायित्व और उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया जाए। नवाचार का उद्देश्य जनता की सेवा और पारदर्शिता में वृद्धि होना चाहिए।





