छत्तीसगढ़

नवाखानी मिलन समारोह एवं भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
21 Sept 2025 1:40 PM IST
नवाखानी मिलन समारोह एवं भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय
x

जगदलपुर। CM विष्णुदेव साय नवाखानी मिलन समारोह एवं भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।

22 सितंबर से लागू हो रहे प्रदेश में जीएसटी 2.0 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसका सब जगह असर दिखेगा। जीएसटी के जो 4 स्लैब थे, उसको घटकर के 2 किया गया है। अब केवल 5 और 18 प्रतिशत का स्लैब है। पहले जो 28 प्रतिशत था, वह घटकर 18 हो गया है. इस तरह से 10 प्रतिशत की कटौती है।

जीएसटी रिफार्म को लेकर कहा कि इससे उद्योग-व्यापार में लाभ होगा, और हमारे अन्नदाता किसान भाइयों को भी बहुत लाभ होगा। कृषि उपकरण, कीटनाशक की कीमत काफी कम होगी, जिससे कृषि की लागत भी कम होगी, और किसानों को फायदा होगा। वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज भी दिलचस्प मुकाबला होगा. आज इंडिया जीतेगी। इस दौरान बस्तर प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि दो समाज के कार्यक्रम हैं। सामाजिक भवन का उद्घाटन है।

Next Story
null