छत्तीसगढ़

झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
14 Jun 2025 4:55 PM IST
झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर। CM विष्णुदेव साय झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, बाबा गुरुदास राम साहेब की 94वीं जयंती के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित हुआ।

सिंधी समाज ने सेवा, सौहार्द और समर्पण की जो परंपरा स्थापित की है, वह वास्तव में अनुकरणीय है। समाज द्वारा समय-समय पर किए जा रहे जन सेवा के प्रकल्पों से केवल सिंधी समाज ही नहीं, अपितु सर्व समाज लाभान्वित हो रहा है। इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, महापौर रामू रोहरा, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित जनप्रतिनिगण एवं समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


Next Story
null