छत्तीसगढ़
तातापानी संक्राति परब 2026 में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय
Nil dhankar
14 Jan 2026 3:39 PM IST

x
रायपुर। तातापानी संक्राति परब 2026 में CM विष्णुदेव साय शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र तातापानी में प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। जहां मकर संक्रांति पर्व तातापानी में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
क्षेत्र के लोगों के लिए तातापानी आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां कई वर्षों से निरंतर तातापानी महोत्सव आयोजित हो रहा है। महोत्सव में जिले सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचते हैं। इस वर्ष भी 14 से 16 जनवरी 2026 तक भव्य रूप से संक्रांति परब का आयोजन किया जा रहा है।
तातापानी संक्राति परब 2026 https://t.co/gRjixfyNNR
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 14, 2026
Next Story





