CM विष्णुदेव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश के विकास में राज्यों की सक्रिय भूमिका और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज मुख्यमंत्री निवास में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट हुई।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 25, 2026
इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण एवं राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय से जुड़े मुद्दों पर सारगर्भित विचार-विमर्श हुआ।@gupta_rekha pic.twitter.com/lYaDOj6tk7





