छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने की मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात

Nilmani Pal
19 Aug 2024 9:10 AM
CM विष्णुदेव साय ने की मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात
x

रायपुर/उज्जैन Raipur/Ujjain। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। बता दें कि सावन मास का आज आखिरी सोमवार है। रायपुर समेत प्रदेश के शिवालयों को फूलों से सजाया गया है। हर जगह हर-हर महादेव गूंज रहा है। अधिकांश शिवालयों के पट सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिरों में पूजन- अनुष्ठान और जलाभिषेक का क्रम जारी है जो रात तक चलेगा। Chief Minister Vishnudev Sai

रायपुर के प्राचीन श्री हटकेश्वरनाथ का पुष्प से श्रृंगार किया गया है। महंत सुरेश गिरी ने बताया कि सोमवार शाम 7.30 बजे भव्य महाआरती होगी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ बाबा भोलेनाथ की आरती करते हुए सावन मास को विदाई दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय परिवार के साथ भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक किया।


Next Story