छत्तीसगढ़
कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा कर रहे सीएम विष्णुदेव साय
Nil dhankar
28 April 2025 4:05 PM IST

x
रायपुर। CM विष्णुदेव साय बैठक लेकर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा कर रहे है। नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन।
बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम, सीआरपीएफ सहित अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी उपस्थित है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने के संकल्प के साथ राज्य सरकार दृढ़ता से कार्य कर रही है।
नक्सल विरोधी अभियानों में आपसी समन्वय और सूचना संकलन तंत्र को और अधिक मजबूत करने निर्देश दिए है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त और विकासोन्मुख प्रदेश के रूप में पूरे देश में एक नई पहचान मिलेगी।
Next Story





