छत्तीसगढ़

चुनावी जिम्मेदारी निभाने आज बिहार जा रहे CM विष्णुदेव साय

Nil dhankar
16 Oct 2025 8:22 AM IST
चुनावी जिम्मेदारी निभाने आज बिहार जा रहे CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज बिहार जायेंगे। वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी और बांकीपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार के नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसी तरह वे तारापुर भी जायेंगे जहां बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी के नामांकन रैली में शिरकत करेंगे।

इसके अलावा सीएम साय पटना में दो मंदिरों में भी दर्शन करेंगे। आज सुबह 8.30 मिनट पर रायपुर विमानतल से पटना के लिए रवाना होंगे जबकि शाम 7:00 बजे तक वापस रायपुर लौट आएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बुधवार देर रात तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 18 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने राघोपुर से सतीश यादव को टिकट दिया है। वहीं बगहा से राम सिंह, नौतन से नारायण प्रसाद को टिकट मिला है। बता दें कि बीजेपी ने 101 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में 71, दूसरी लिस्ट में 12 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था।

Next Story
null