छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने बेली ब्रिज का किया निरीक्षण

Nilmani Pal
2 Jun 2026 4:17 PM IST
CM विष्णुदेव साय ने बेली ब्रिज का किया निरीक्षण
x

विकास, विश्वास और सुशासन का मजबूत सेतु - कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज!!

बीजापुर। सीएम साय ने सुशासन तिहार के दौरान आज बीजापुर जिले के कोण्डापल्ली में निर्मित बेली ब्रिज का निरीक्षण किया। कभी दुर्गम माने जाने वाले इस क्षेत्र में बना यह पुल केवल दो किनारों को नहीं जोड़ता, बल्कि लोगों की आशाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

यह बेली ब्रिज दूरस्थ गांवों तक बेहतर आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवश्यक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय जनजीवन अधिक सुगम एवं सशक्त बनेगा।

बस्तर आज परिवर्तन के नए अध्याय लिख रहा है। जहां कभी दूरी और दुर्गमता विकास में बाधा थीं, वहां अब सड़कें, पुल और जनकल्याणकारी सुविधाएं नई संभावनाओं के द्वार खोल रही हैं। यह बदलता बस्तर, विकसित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ की नई पहचान बन रहा है।


Next Story