
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे. यहां सीएम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे.
यह भी पढ़े
शिक्षकों के पदोन्नति आदेश पिछले दिनों जारी किए गए। नए व्याख्याताओं के पदांकन के लिए स्कूलों का आवंटन होगा। इसके लिए ओपन काउंसिलिंग 25 से 28 सितंबर तक शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर रायपुर में आयोजित की जाएगी। पहले दिन 25 सितंबर को संस्कृत और गणित विषय के लिए काउंसिलिंग होगी। 26 को राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, इतिहास, भौतिकी, जीव विज्ञान, वाणिज्य, भूगोल और रसायन के लिए होगी। 27 सितंबर को हिंदी और अर्थशास्त्र के लिए काउंसिलिंग होगी। 25, 26 और 27 सितंबर को अनुपस्थित रहने वाले व्याख्याता 28 सितंबर की काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर जारी की गई है।





