छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने बच्चों को खिलाई एलबेंडाजोल की गोली

Nilmani Pal
29 Aug 2024 1:22 PM IST
CM विष्णुदेव साय ने बच्चों को खिलाई एलबेंडाजोल की गोली
x

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के जे. आर. दानी गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। Chief Minister Vishnudev Sai

प्रदेश के सभी आँगनबाड़ियों और शासकीय-अशासकीय स्कूलों में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों और किशोरों को कृमि नाशक दवा का सेवन कराया जाएगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा भी मौजूद है।


Next Story