
x
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने अरपोरा भीषण दुर्घटना पर दुःख जताया है, उन्होंने कहा, जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करे। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनाएँ गोवा के भाई‑बहनों के साथ हैं।
बता दें कि गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना आधी रात के आसपास मिली और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Next Story





