छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

Nil dhankar
10 July 2025 10:06 AM IST
CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी
x

फाइल फोटो    

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और देशभर के नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर सुबह से ही शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि “राजनाथ जी एक विचारशील नेता हैं, जिन्होंने देश की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।”

राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत और भरोसेमंद नाम हैं। उनकी छवि एक नीट एंड क्लीन नेता की रही है, जो अपने मधुर व्यवहार और संतुलित राजनीति के लिए जाने जाते हैं। वे किसानों, व्यापारियों और आम जनता के बीच गहरी पकड़ रखते हैं। विपक्षी नेताओं से भी उनके अच्छे संबंध हैं और सभी दलों के नेता अक्सर उनसे संवाद करते रहे हैं।

राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को वाराणसी जिले के भाभोरा गांव में हुआ था। एक साधारण किसान परिवार में जन्मे राजनाथ सिंह ने कठिन परिश्रम के दम पर शिक्षा और राजनीति दोनों में मिसाल कायम की। उनके पिता का नाम राम बदन सिंह और माता का नाम गुजराती देवी था।


Next Story
null