छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने शूटर मनु भाकर को दी बधाई

Nilmani Pal
28 July 2024 4:40 PM IST
CM विष्णुदेव साय ने शूटर मनु भाकर को दी बधाई
x

रायपुर raipur। CM विष्णुदेव साय ने शूटर मनु भाकर को बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा, पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर ने महिला वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। निश्चित ही यह समूचे भारतवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। मनु को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

chhattisgarh news बता दें कि निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का मेडल का खाता खोला। उन्होंने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ऐतिहासिक ब्रॉन्ड मेडल जीता। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं। भारत ने 12 साल बाद निशानेबाजी में ओलंपिक मेडल हासिल किया है। रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे। chhattisgarh

Next Story