भारत
रिश्तों का खून! हैवान बना बेटा, इस गाड़ी से 8 लोगों को रौंदा गया
jantaserishta.com
28 July 2024 4:33 PM IST

x
पिता की मौत हो गई.
आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ में बीते शुक्रवार रात एक कलयुगी बेटे ने खौफनाक कदम उठाया। उसने पिता समेत आठ लोगों को पिकअप से रौंद दिया। वहीं, इस घटना में पिता की मौत हो गई। चपेट में आने से पास-पड़ोस के सात लोग घायल हो गए। जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
ये घटना गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो का है। सिधारीगंज बाजार में 50 साल के सलाउद्दीन परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सलाउद्दीन के बड़े बेटे अफरोज और छोटे बेटे फिरोज में पिकअप चलाने को लेकर विवाद हो गया। परिवार के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। फिरोज पिकअप लेकर बाजार चला गया। उसके जाने के बाद अफरोज फिर से घर में विवाद करने लगा। उसने सलाउद्दीन के साथ ही अपनी मां और बहन के साथ मारपीट शुरू कर दिया। सलाउद्दीन ने फिरोज को फोनकर घटना की जानकारी दी और जल्द घर आने के लिए कहा। इस बीच फिरोज पिकअप लेकर वहां पहुंचा और पिता सलाउद्दीन समेत वहां खड़े सभी लोगों को रौंदते हुए चला गया।
पिकअप की चपेट में आने से सलाउद्दीन, पड़ोसी 50 वर्षीय संतोष गोंड़ और उनके तीन बेटे 22 वर्षीय सुनील गोंड़, 19 वर्षीय विष्णु गोंड़ और 17 वर्षीय अभिमन्यु घायल हो गए। 21 वर्षीय अंशुल गोंड़, 40 वर्षीय वीना गोंड़ पत्नी अनिल, 45 वर्षीय अफसरी पत्नी तौफिक को भी चोटें आईं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने सलाहुद्दीन, संतोष गोंड़ अैर सुशील गोंड़ की हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सलाउद्दीन को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई जलालुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटना हुई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 और 106 में रिपोर्ट दर्ज की है। चालक फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





