
x
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में वे देश के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "हमारी उद्योग नीति बहुत अच्छी है। छत्तीसगढ़ देश के बीच में है और छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में खनिज है। उद्योग के लिए बहुत अच्छा वातावरण है। जो भी 8 कंपनी ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं हम उनका स्वागत करते हैं। आह्वान करते हैं कि सभी एक बार जरूर छत्तीसगढ़ आएं।"
मंत्रिपरिषद की बैठक 14 नवंबर को
सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 14 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।
Next Story





