सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय और MP बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। CM विष्णुदेव साय और MP बृजमोहन अग्रवाल सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह में शामिल हुए।
Live :- सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह , रायपुर https://t.co/WkNretFy7Z
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 25, 2025
यह भी पढ़े
सांसद खेल महोत्सव के तहत दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से पूरे देश में सबसे अधिक 4 लाख 98 हजार 2 युवाओं ने पंजीयन कराया था। प्रतियोगिता तीन चरणों में विधानसभा स्तर पर आयोजित की गई, जिसके बाद चौथे चरण में सभी विधानसभा के विजेता खिलाड़ी आमने-सामने हैं। प्रतियोगिता 9 से 15 वर्ष, 16 से 30 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में महिला और पुरुष वर्ग के लिए आयोजित की गई।
खो-खो प्रतियोगिता में 9 से 15 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में पाटन की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं 15 से 30 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दुर्ग ग्रामीण की टीम विजेता रही। वालीबॉल में 9 से 15 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में भिलाई नगर की टीम अव्वल रही। 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला वर्ग में वैशाली नगर और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग पुरुष में बेमेतरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।





