छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का किया श्रवण

Nil dhankar
26 July 2026 1:29 PM IST
CM विष्णुदेव साय ने ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का किया श्रवण
x

रायपुर। सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का आज रायपुर स्थित दया भवन में श्रवण किया। आज इस प्रेरणादायी संवाद का सहभागी बनना राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने वाला अनुभव रहा। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एक दशक से अधिक समय में ‘मन की बात’ ने स्वयं को केवल एक रेडियो कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि जनभागीदारी के राष्ट्रीय अभियान के रूप में स्थापित किया है। यह देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, अनाम नायकों और प्रेरक नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देकर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बना है।

आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों के संरक्षण के प्रयासों के साथ ही अनेक प्रेरक उदाहरणों का उल्लेख करते हुए जनसहभागिता की शक्ति को रेखांकित किया। साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने का आह्वान भी किया। प्रधानमंत्री का यह सतत संवाद हमें विश्वास दिलाता है कि विकसित भारत का मार्ग जागरूक नागरिकों के सामूहिक संकल्प, कर्तव्यबोध और जनशक्ति से प्रशस्त होता है।

Next Story