
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और बिलसापुर का दौरा करेंगे. जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री साय बस्तर, बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. लगभग सुबह साढ़े 10 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. लगभग सुबह 11.40 बजे सीएम जगदलपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. लगभग दोपहर 12.50 बजे जगदलपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे.
बिलासपुर में दोपहर 2:30 बजे नए संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद दोपहर 2.45 बजे बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. बिलासपुर में समाज प्रमुखों से भी CM साय चर्चा करेंगे.
शाम साढ़े 4 बजे बिलासपुर में राजा रघुराज सिंह के प्रतिमा का अनावरण करेंगे. शाम करीब 5 बजे बिलासपुर में वंदे मातरम् उद्यान का लोकार्पण के साथ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान करेंगे. शाम साढ़े 5 बजे बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम करीब साढ़े 7 बजे राउत नाचा महोत्सव में CM साय शामिल होंगे. इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री साय वापस सीएम हाउस लौटेंगे.





