CM साय कुछ देर में पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे, अहम बैठक लेंगे

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज तीन घंटे 11-2 बजे तक पुलिस मुख्यालय में रहेंगे। इस दौरान वे नवंबर में हुए डीजी कांफ्रेंस के निर्णयों की छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा पुलिस हाउसिंग बोर्ड और साइबर थाने का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सीएम मंत्रालय में एक घंटे रहेंगे। यह समय आरक्षित रखा गया है।
IED ब्लास्ट
बीते रविवार को बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में हुए IED धमाके में कम से कम 6 सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए। बीजापुर पुलिस के अनुसार, सभी घायल जवानों को मौके से रेसक्यू कर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया. सभी जख्मी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर घटी है. पुलिस कैंप से जवान बीजापुर के नक्सल प्रभावित इलाके में सर्चिंग के लिए निकले थे. सर्चिंग के दौरान माओवादियों के लगाए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) की चपेट में आने से 6 सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए।





