CM साय आज दिल्ली भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. वह 12 बजे दिल्ली रवाना होंगे. जहां वे दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम साय दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे.
यह भी पढ़े
एसआईआर को लेकर सोमवार को दोपहर 3 बजे एकात्म परिसर में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है. बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, सांसद संतोष पाण्डेय, बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. उक्त बैठक में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर/सभापति/नगर पंचायत अध्यक्ष/नेता प्रतिपक्ष, भाजपा प्रदेश, जिला, पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, निगम मंडल, आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के अलावा भाजपा मंडल पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठों को आमंत्रित किया गया है.





