CM साय आज धमतरी में केंद्रीय मंत्री शिवराज के साथ कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री चौहान रायपुर पहुंचने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, वे इस दौरान धमतरी भी जाएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री चौहान सुबह 9.45 बजे आईसीएआर-एनआईबीएसएम भवन पहुंचेंगे, यहां परिसर में पौधरोपण करेंगे, फिर 10.15 बजे एक समीक्षा बैठक लेंगे.
सुबह 10.40 बजे कृषक संवाद और कृषि चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे. 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर धमतरी जाएंगे. धमतरी में दोपहर 12.30 से दोपहर 2.30 बजे तक कृषक सम्मेलन में शामिल होंगे. यह सम्मेलन धमतरी के डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित किया गया है. केंद्रीय मंत्री चौहान कार्यक्रम के बाद दोपहर 2.40 बजे रवाना होकर रायपुर आएंगे.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के पदभार ग्रहण समारोह और पीएम किसान सम्मान निधि की 21वी किस्त राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे 10:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर जे.एन.एम मेडिकल कॉलेज में आजोयिज राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद धमतरी जाएंगे, जहां पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त राशि अंतरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. दोपहर लगभग 3:35 बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे. इसके बाद शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.





