
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है. आज सुबह 11 बजे संसद भवन में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी. इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.
रायपुर की खबर
वाराणसी से लाया गया पवित्र माटी और जल का कलश आज रायपुर पहुंचेगा. दोपहर 1 बजे श्री राम मंदिर में साधु-संतों की मौजूदगी और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष कलश पूजन किया जाएगा. संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा के ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत निकली यह कलश यात्रा अम्बिकापुर और बिलासपुर से होते हुए रायपुर पहुंचेगी. पूजन के बाद पवित्र कलश प्रदेश के सभी संगठन जिलों में भेजे जाएंगे. वहीं, 4 अगस्त को पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में 36 संगठन जिलों के जिलाध्यक्षों को कलश वितरित किए जाएंगे, जिसके बाद यह अभियान 479 मंडलों तक पहुंचेगा.





