मुख्यमंत्री निवास में बैठक शुरू, फिर कोरबा रवाना होंगे CM साय

रायपुर। CM विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. साथ ही कोरबा जिले का भी दौरा करेंगे. इस वक्त मुख्यमंत्री निवास में बैठक चल रही है. सुबह 11.45 राज्य कर्मचारी संघ के “प्रदेश अधिवेशन” सरस्वती शिक्षा संस्थान में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम साय दोपहर 1:00 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से कोरबा के लिए रवाना होंगे. कोरबा में गौरा पूजा महोत्सव और बैगा पूजेरी सम्मेलन में दोपहर 2 बजे शामिल होंगे. शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.
यह भी पढ़े
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंतर्गत रसायनज्ञ के पदों पर भर्ती के लिए व्यापमं द्वारा कल 11 जनवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे निर्धारित है. अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय से दो घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा. परीक्षा केन्द्र में मूल फोटो आईडी वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश दिया जाएगा. फोटो आईडी की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी. परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा.





